• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

यमुनोत्री में बिगड़ी मध्यप्रदेश के श्रद्धालु की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

ByParyavaran Vichar

May 14, 2025

बडकोट ( उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग भैरव मंदिर के पास एक श्रद्धालु की मौत हो गई। धाम में 15 दिनों में यह तीसरी मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार दंतपुरा मुरैना मध्य प्रदेश के 60 वर्षीय राजेन्द्र कुमार परिजनों के साथ यमुनोत्री धाम मां यमुना के दर्शन करने जा रहे थ।

भैरव मंदिर के पास अचानक तबीयत बिगड़ी उन्हें पुलिस जवानों की मदद से जानकीचट्टी चिकित्सालय लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया। डॉक्टर हरदेव सिंह पंवार के अनुसार उनकी श्रद्धालु की मौत हार्टअटैक से हुई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर इससे पहले दो मौतें हो चुकी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *