• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो मां के मोबाइल पर आया तो पैरों तले खिसक गई जमीन, बच्ची ने छिपाई थी घटना

ByParyavaran Vichar

Aug 3, 2024

वाराणसी। वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के मोबाइल पर उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का वीडियो आया तो उसे देख कर वह सन्न रह गई। महिला परिजनों के साथ फूलपुर थाने गई और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रेलवे से रिटायर्ड 67 वर्षीय देवीशरण राजभर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश कर रही है।

बालिका की मां के अनुसार उनके व्हाट्सएप पर गुरुवार को एक वीडियो क्लिप आई। क्लिप को उन्होंने देखा तो उनकी बेटी के साथ गांव का बुजुर्ग देवीशरण राजभर दुष्कर्म कर रहा था। दुष्कर्म का वीडियो गांव के ही किसी युवक ने चोरी से बनाया है और उसे वृहस्पतिवार को ही सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

इस संबंध में बेटी से बात करने पर उसने बताया कि वह गत 11 जुलाई को बकरी चराने गई थी। उसी दौरान देवीशरण राजभर उसे पैसे देने के साथ ही वाजार से कुछ सामान दिलाने की बात कह कर अपने साथ ले गया और दुष्कर्म किया। देवीशरण ने उसे घटना के संबंध में किसी को कुछ न बताने के लिए धमकाया था। इस वजह से वह डर कर चुप थी। ॉ

बेटी से घटना के वारे में जानने के बाद मां उसे लेकर परिजनों के साथ फूलपुर थाने गई और मुकदमा दर्ज कराई। इस संबंध में फूलपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म का वीडियो बनाने वाले युवक की तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *