• Tue. Jul 29th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

बंदूक की नोक पर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा

ByParyavaran Vichar

Aug 2, 2024

सराय अकिल कोतवाली के एक गांव में बुधवार दोपहर बंदूक की नोक पर दबंगों ने महिला के साथ छेड़खानी की। आरोप है कि विरोध करने पर पिटाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए गए। चीख-पुकार सुन लोगों को जुटता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इलाके के एक गांव की महिला ने बताया कि उसका पति दूसरे शहर में रहकर मजदूरी करता है। गांव में वह बच्चों के साथ रहती है। पति के गैरमौजूदगी में उसके गांव का एक युवक आए दिन उसे अश्लील फब्तियां कसता रहता है। महिला ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपने खेत में खाद छिड़क रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान दबंग ने अपने एक अन्य साथी के साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सरायअकिल कोतवाली के जलालपुर जवाहरगंज गांव पड़ोसी ने कुनबे के साथ मिल महिलाओं को पीट दिया। जवाहरगंज गांव की सोनी पत्नी भोला ने बताया कि पड़ोसी हंसराज आए दिन दबंगई करता रहता है। बुधवार शाम भी वह उसके घर आकर गाली गलौज कर रहा था। ग्रामीणों के दखल पर आरोपी धमकी देकर चला गया। अगले दिन बृहस्पतिवार शाम दोबारा वह अपनी पत्नी उमा और चचेरे भाई मिथुन के साथ मिलकर गाली गलौज करने लगा।

आरोप है कि विरोध करने पर तीनों मिलकर उसे लाठी- डंडे से पीटने लगे। घर मौजूद मां लक्ष्मी देवी और बहन मोनिका के बीच बचाव करने पर उन्हें भी पीटा गया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *