• Sat. May 2nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, 70 सीटों पर जीत के समीकरणों पर होगा मंथन

ByParyavaran Vichar

May 2, 2026

 उत्तराखंड।    नितिन नवीन के तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर संभावित जीत के दावेदारों को लेकर गहन चर्चा की जाएगी।

पार्टी पहले ही दो सर्वे कर चुकी है और नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह के प्रभाव से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। अब इस दौरे के जरिए संगठन जमीनी स्थिति को और मजबूत करने की तैयारी में है।

इस दौरान यह तय किया जाएगा कि मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया जाए या नए चेहरों को मौका मिले। कुछ सीटों पर अन्य दलों के मजबूत नेताओं को पार्टी में शामिल कर टिकट देने पर भी विचार किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार, इस दौरे में मंडल स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कई बैठकें होंगी। पार्टी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

बैठकों में राज्य की राजनीतिक स्थिति, सरकार के कामकाज का असर, विधायकों के प्रदर्शन और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।

इसके अलावा, नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और जमीनी तैयारियों का आकलन करने के लिए जिला और मंडल स्तर की बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *