• Sat. May 2nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नंदा देवी एक्सप्रेस में लूट की कोशिश नाकाम, जंगल में कूदकर फरार हुए बदमाश

ByParyavaran Vichar

May 2, 2026

 देहरादून ।   कोटा से देहरादून आ रही नंदा देवी एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूट की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना बुधवार तड़के करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब ट्रेन देवबंद से आगे जंगल क्षेत्र में पहुंची थी।

सूचना के अनुसार, देवबंद स्टेशन से ट्रेन के रवाना होते ही स्टेशन मास्टर ने लोको पायलट को जानकारी दी कि कुछ संदिग्ध लोग कोचों के बीच चढ़ गए हैं। इसके बाद कोच अटेंडेंट्स को सतर्क किया गया। जांच में सामने आया कि करीब 10 हथियारबंद बदमाश कोच के बफर हिस्से में मौजूद थे और ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे थे।

हालांकि, नए कोच सिस्टम में वैक्यूम रिलीज की सुविधा नहीं होने के कारण बदमाश ट्रेन नहीं रोक पाए। साथ ही, सभी कोचों के दरवाजे लॉक होने से वे अंदर प्रवेश भी नहीं कर सके। जैसे ही उन्हें शक हुआ कि उनकी पहचान हो चुकी है, वे चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।

रेलवे ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को जांच के निर्देश दिए हैं। कोच अटेंडेंट्स के बयान दर्ज किए गए हैं और उनके आधार पर बदमाशों के स्केच तैयार किए जा रहे हैं।

फिलहाल रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पुलिस की टीमें मिलकर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दोषियों को जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *