• Wed. Jul 30th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

IIT के पास जिस्म का सौदा: महिला बोली- रूम में नहीं होटल चलूंगी और… कैमरे में कैद हुआ जिस्मफरोशी का खौफनाक सच

ByParyavaran Vichar

Sep 6, 2024

रुड़की। देश भर में प्रतिष्ठित आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर शाम ढलते ही बदनाम करने वाला देह व्यापार शुरू हो जाता है। यहां कुछ महिलाएं खुलेआम अपने रेट तय करती दिख जाती हैं। यह लोग सड़क किनारे फुटपाथ पर अपने ग्राहक तय करती हैं। इनके दाम तय हैं और यह तय होटल में ही जाती हैं।

होटल का भी तय रेट ग्राहक को भुगतान करना पड़ता है। आईआईटी की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थी कि आईआईटी के मुख्य गेट से लेकर सेंचुरी गेट तक 200 मीटर के मार्ग पर कुछ महिलाएं अनैतिक व्यापार कर रही हैं। शिकायत के बाद टीम ने यह स्टिंग ऑपरेशन किया।

जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व यहां दो-तीन महिलाएं ही इस व्यापार से जुड़ी थीं, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ गई है। इस 200 मीटर मार्ग पर आईआईटी का मुख्य गेट और दूसरा सेंचुरी गेट है। इसके बीच में परिसर में पढ़ाने और अन्य काम करने वाले विशेषज्ञ और अन्य कर्मचारियों के आवास भी हैं। बावजूद इसके रुड़की कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

करीब 11:45 बजे एक बाइक से सेंचुरी गेट से आईआईटी के मुख्य गेट तक गई। इस बीच कई महिलाएं यहां खड़ी थीं और बाइक सवार और ई-रिक्शा सवारों के साथ सौदेबाजी कर रही थीं। तब टीम ने मुंह बांधकर खड़ी एक महिला से पूछा, क्या रेट…. तो वह बोली.. जी, एक हजार रुपये। यह तो बहुत महंगा है। नहीं, इसके अलावा 500 रुपये अतिरिक्त होटल का भी देना होगा। क्यों कमरे पर नहीं चल सकते क्या…..नहीं, कमरे पर नहीं जाते हैं, सिर्फ होटल में ही जाऊंगी। यही नहीं इसके अलावा अन्य महिलाओं से भी बात की गई, तो यही जवाब मिला।

रुड़की में अनेक होटल हैं। यहां यात्रियों के लिए एक कमरे का किराया 800 से 2500 रुपये तक है। जिस्मफरोशी से जुड़ी इन महिलाओं के साथ होटल में महज 500 रुपये में कमरा मिल जाता है। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस अनैतिक व्यापार में कुछ होटल कारोबारी भी शामिल हैं।

सेंचुरी गेट से लेकर आईआईटी के मुख्य गेट तक होने वाली करतूत हर किसी के संज्ञान में है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यह सवाल लोगों के मन में हमेशा खटकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग में खुलेआम अनैतिक काम हो रहा है। इसी मार्ग से शहर के कई कॉलेज, स्कूल की छात्राएं और बच्चे भी गुजरते हैं। रोडवेज स्टेशन भी पास में है। इससे लोगों पर बुरा असर पड़ रहा है।


इस तरह की कोई जानकारी मुझे नहीं है। अगर ऐसी कोई बात है, तो कार्रवाई की जाएगी। आईआईटी प्रतिष्ठित संस्थान है, उसकी प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी सबकी है।

– प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *