• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

तीन घंटे रुकी केदारनाथ यात्रा, गंगोत्री-यमुनोत्री-बदरीनाथ हाईवे बाधित

ByParyavaran Vichar

Jul 5, 2025

उत्तराखंड । उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को भूस्खलन और मलबा आने के कारण केदारनाथ यात्रा तीन घंटे के लिए रोकनी पड़ी। गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे भी बाधित रहे। प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 79 सड़कें बंद हैं।

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदेरे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यात्रा ठप रही। यात्रियों को गौरीकुंड, भीमबली और जंगलचट्टी में रोका गया। दोबारा यात्रा पूर्वाह्न 11 बजे शुरू की गई।

बदरीनाथ हाईवे पर चमोली जिले के उमट्टा भूस्खलन क्षेत्र में मलबा आने से शुक्रवार सुबह दो घंटे आवागमन बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे छह दिनों से बंद है। गंगोत्री हाईवे का पपड़गाड के पास 25 मीटर हिस्सा धंस गया, जिससे आठ घंटे तक रास्ता बंद रहा।

मौसम अलर्ट:

  • बागेश्वर और रुद्रप्रयाग: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • देहरादून, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली: तेज बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। यात्रियों से सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *