• Mon. Jul 28th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

छह राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस, 15 दिन में देना होगा जवाब

ByParyavaran Vichar

Jul 8, 2025

 उत्तराखंड । भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड में पिछले छह वर्षों से निष्क्रिय छह पंजीकृत राजनीतिक दलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन दलों ने वर्ष 2019 से अब तक किसी भी चुनाव में भाग नहीं लिया और इनके कार्यालयों का कोई भौतिक पता भी उपलब्ध नहीं है।

आयोग ने इन दलों को 21 जुलाई शाम पांच बजे तक जवाब देने का समय दिया है। वर्तमान में राज्य में 42 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनीतिक दल हैं, जिनमें से कुछ पंजीकरण की शर्तें पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

निर्वाचन आयोग लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29ए के तहत इन दलों की पंजीकृत स्थिति की समीक्षा कर रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य राजनीतिक व्यवस्था को शुद्ध करना और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाना है।

नोटिस प्राप्त दल:

  1. भारतीय जनक्रान्ति पार्टी – 12/17 चक्खुवाला, देहरादून
  2. हमारी जनमंच पार्टी – 1/12 न्यू चक्खुवाला, देहरादून
  3. मैदानी क्रान्ति दल – मस्जिद वाली गली, माजरा, देहरादून
  4. प्रजा मंडल पार्टी – बर्थवाल निवास, शीतला माता मंदिर मार्ग, लोवर भक्तियाना, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)
  5. राष्ट्रीय ग्राम विकास पार्टी – 62 सिविल लाइन, रुड़की (हरिद्वार)
  6. राष्ट्रीय जन सहाय दल – 112, न्यू कनॉट प्लेस, देहरादून

इन दलों की अंतिम डीलिस्टिंग का निर्णय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिया जाएगा।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *