• Sat. Feb 21st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

रुद्रप्रयाग जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया

ByParyavaran Vichar

Feb 21, 2026

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अज्ञात स्रोत से भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट हो गया और एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया।

पुलिस के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिला एवं सत्र न्यायालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग आवश्यक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अभिसूचना इकाई, बम निरोधक दस्ता, श्वान दल, एसडीआरएफ, अग्निशमन दस्ता और ड्रोन टीम को भी बुलाया गया।

सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने मेटल डिटेक्टर व अन्य तकनीकी उपकरणों की मदद से चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली, लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की गहन जांच की जा रही है। साथ ही, माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *