• Mon. May 4th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

राहुल गांधी के पीए बनकर महिला से 25 लाख की ठगी, राजनीतिक लाभ का दिया झांसा

ByParyavaran Vichar

May 4, 2026

देहरादून।  देहरादून   के राजपुर क्षेत्र में एक महिला से 25 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने खुद को राहुल गांधी का करीबी बताते हुए संपर्क किया और एक व्यक्ति ने खुद को उनका पीए ‘कनिष्क’ बताया।

पीड़िता भावना पांडेय, जो पिनाकल रेजीडेंसी की निवासी हैं, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए उन्हें स्पीकर फोन पर कथित रूप से कई राजनीतिक लोगों से बातचीत भी कराई। इसके बाद उन्होंने यह कहकर पैसे मांगे कि देहरादून के एक पांच सितारा होटल में कई विधायक ठहरे हुए हैं और उनके खर्च के लिए तुरंत धन की आवश्यकता है।

आरोपियों ने महिला को यह भी आश्वासन दिया कि इसके बदले उन्हें राजनीतिक लाभ दिलाया जाएगा। शिकायत के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को महिला ने अलग-अलग माध्यमों से करीब 25 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए, जिसमें बैंक से निकासी और नकद भुगतान शामिल था।

पैसे मिलने के बाद आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे और बाद में संपर्क करना पूरी तरह बंद कर दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने खुद को विभिन्न राज्यों के नेताओं और विधायकों से जुड़ा बताया था।

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *