• Tue. May 5th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-तूफान का ऑरेंज अलर्ट

ByParyavaran Vichar

May 5, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके अलावा अन्य जिलों में भी खराब मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों (3500 मीटर या उससे अधिक) में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *