• Wed. May 6th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

कांवली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर से कुचलकर मजदूर की मौत, लोगों का प्रदर्शन

ByParyavaran Vichar

May 6, 2026

देहरादून। कांवली रोड क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूर की जान चली गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान सकल देव साहनी, निवासी सीतामढ़ी के रूप में हुई है। वह मजदूरी के लिए देहरादून आया था और कांवली गांव में अन्य मजदूरों के साथ रह रहा था। घटना के समय वह अपने साथियों के साथ लेबर चौक की ओर काम की तलाश में जा रहा था।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। उन्होंने पुलिस को शव उठाने से भी रोक दिया और मुआवजे के साथ-साथ डंपर मालिक को मौके पर बुलाने की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान क्षेत्र में लंबा जाम लग गया और यातायात प्रभावित हुआ।

मामले में प्रमोद कुमार ने बताया कि लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है और आरोपी डंपर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *