• Fri. May 8th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

भतरोंजखान में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; तीन लोगों की मौत

ByParyavaran Vichar

May 8, 2026

अल्मोड़ा।  अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जागर कार्यक्रम से लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसा रापड़ मोड़ से सोनी रानीखेत की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ। पुलिस के अनुसार सुबह करीब चार बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि भाटिया-भिकियासैंण मार्ग के पास वाहन संख्या यूके 04एफ6683 की नंबर प्लेट सड़क पर पड़ी हुई है। आसपास वाहन नहीं दिखाई देने पर वाहन के खाई में गिरने की आशंका जताई गई।

सूचना मिलते ही थाना भतरोंजखान पुलिस, 108 एंबुलेंस सेवा, एसडीआरएफ, आपदा कंट्रोल, राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान कार सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे खाई में गिरी मिली।

रेस्क्यू के दौरान कार में सवार तीनों लोगों की मौत की पुष्टि हुई। मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी, तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल, तहसील रानीखेत शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि तीनों लोग जागरी का कार्य करते थे और मंगलवार रात ग्राम चमोली पुसैला में आयोजित जागर कार्यक्रम से लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया।

पुलिस ने शवों को रेस्क्यू कर रानीखेत मोर्चरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *