• Tue. May 12th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

मई में नहीं पड़ रही भीषण गर्मी, बदले मौसम पैटर्न का असर

ByParyavaran Vichar

May 12, 2026

देहरादून: उत्तराखंड में इस साल मई महीने में भीषण गर्मी का असर कम देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड भी महसूस की जा रही है, जो मई के महीने में सामान्य नहीं मानी जाती।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से मौसम के पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और जलवायु परिवर्तन के कारण पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है।

देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है। अगले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *