• Wed. May 13th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

नीट यूजी 2026 पेपर लीक से छात्रों में आक्रोश, विपक्ष ने सरकार को घेरा

ByParyavaran Vichar

May 13, 2026

देहरादून। नीट यूजी 2026 परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उत्तराखंड समेत पूरे देश में छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट यूजी परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। इस निर्णय के बाद लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने परीक्षा रद्द होने पर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह युवाओं के सपनों के साथ मजाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि सरकार युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में असफल रही है।

उन्होंने कहा कि हर बार सरकार केवल जांच और बड़े-बड़े आश्वासन देती है, लेकिन ठोस परिणाम सामने नहीं आते। आर्य ने सरकार से आत्ममंथन करने और यह सोचने की अपील की कि क्या देश के युवाओं के साथ न्याय हो रहा है।

परीक्षा रद्द होने से देशभर के करीब 23 लाख छात्रों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ेगी। इसके लिए उन्हें फिर से परीक्षा केंद्रों तक यात्रा करनी होगी, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ेगा और समय की भी भारी बर्बादी होगी। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *