• Thu. May 14th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

चंद्रबनी चौक के पास सैलून में लगी आग, मचा हड़कंप

ByParyavaran Vichar

May 14, 2026

देहरादून । देहरादून  के चंद्रबनी चौक के पास गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को चंद्रबनी चौक स्थित बिग मास्टर हेयर एंड ब्यूटी सैलून में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने देखा कि आग तेजी से फैल रही थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर सर्विस की टीम ने होजरील और डिलीवरी होज पाइप की मदद से चारों ओर से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया और आसपास की दुकानों को भी सुरक्षित बचा लिया गया।

घटना में सैलून के अंदर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। राहत और बचाव कार्य में गैल फायर सर्विस की टीम ने भी सहयोग किया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *