• Sun. Nov 1st, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

Letest News

कांग्रेस की उत्तराखंड न्याय यात्रा शुक्रवार को विधायक एवं कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में डोईवाला में निकाली गई। यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से शुरू होकर प्रेमनगर बाजार होते हुए रतन निर्मल फार्म पहुंची, जहां यात्रा एक जनसभा में तब्दील हो गई। यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी की। सभा को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और कुशासन के आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने, प्रदेश में व्याप्त जनसमस्याओं के समाधान और जनता की आवाज को बुलंद करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन में जनता खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को प्रमुखता से उठाया। यात्रा को ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सोनी भावना सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड: सांसद अनिल बलूनी के साथ सीबीआई अधिकारियों से मिले माता-पिता, निष्पक्ष जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई की मांग को लेकर अंकिता के माता-पिता ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में वरिष्ठ…

गिरधारी साहू की पहली शादी से अनजान थीं मंत्री रेखा आर्य, अस्पताल से दिया बयान

देहरादून। उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी साहू से जुड़े विवाद पर बयान दिया है। अस्पताल में भर्ती मंत्री ने कहा कि…

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का पलटवार, सांसद अजय भट्ट बोले- विपक्ष की गरिमा को तार-तार कर रहे हैं राहुल गांधी

हल्द्वानी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। हल्द्वानी में आयोजित पत्रकार…

50MP अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरे के साथ ग्रुप फोटो का नया अनुभव एडवरटोरियल | मार्केटिंग डेस्क

स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल के साथ सेल्फी, ग्रुप फोटो और सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाने का चलन भी तेजी से बढ़ा है। ऐसे में फ्रंट कैमरे की गुणवत्ता और…

रायपुररानी सीएचसी में जल्द शुरू होगी क्यूआर कोड से पंजीकरण की सुविधा

रायपुररानी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रायपुररानी में मरीजों को पंजीकरण के लिए लंबी कतारों से राहत दिलाने के उद्देश्य से जल्द ही क्यूआर कोड आधारित रजिस्ट्रेशन प्रणाली शुरू की जाएगी।…

उत्तरकाशी: आयुर्वेदिक अस्पताल में दवाओं के स्टॉक की रोजाना जांच के निर्देश

उत्तरकाशी। सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा तथा आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद रंजना राजगुरु ने जनपद भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने…

अल्मोड़ा: वृद्ध जागेश्वर मार्ग पर भारी भूस्खलन, कई गांवों का संपर्क कटा

अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर मंदिर से करीब चार किलोमीटर पहले भारी भूस्खलन होने से मोटर मार्ग बंद हो गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा गिरने के कारण सड़क खोलने का काम…

उत्तराखंड में कांग्रेस को मिली मजबूती, विभिन्न दलों के नेताओं ने समर्थकों सहित थामा पार्टी का हाथ

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं ने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस…

रुड़की में 40 राउंड से अधिक फायरिंग, नकली पनीर फैक्टरी सील, भाजपा के दिग्गज नेता जुटे

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को कई बड़ी घटनाएं सामने आईं। रुड़की के नगला सालारू गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, वहीं त्योहारी सीजन से…

गैरसैंण विधानसभा सत्र के लिए तैयारियां तेज, 31 विधायकों ने अब तक भेजे 426 सवाल

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 27 और 28 अक्टूबर को दो दिवसीय विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने…