• Sun. Jul 27th, 2025

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

4 बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, महिला को देख 3 युवकों ने भी लगा दी छलांग

ByParyavaran Vichar

Aug 31, 2024

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला 4 बच्चों के साथ कुएं में कूद पड़ी। उसे बचाने के लिए अन्य लोगों ने भी छलांग लगा दी। जिससे दोनों की जान बच सकी और सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी लगने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। दरअसल, इंद्रा कालोनी निवासी धन्नू मालवी और उसकी 35 वर्षीय पत्नी कीर्ति मालवी का पारिवारिक विवाद चल रहा था।

रोज-रोज के झगड़ों से वह परेशान हो गई थी। जिसके बाद वह कल शुक्रवार को अपने बच्चे 6 साल के बच्चे चेतन, 4 साल बेटी हिमाक्षी, 2 साल के प्रथम और डेढ़ साल की बच्ची को साथ लेकर निकल गई। कुछ देर बाद महिला तामिया के यादव मोहल्ला बाजार रोड पर बने कुएं के पास पहुंची। उसने सभी बच्चों को एक-एक कर फेंका और खुद भी कूद पड़ी।

महिला को बच्चों के साथ कूदता देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। उसे बचाने के लिए 3 युवक महेश भारती,आतिश व एक अन्य ने भी तत्काल छलांग लगा दी। जिसके बाद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर उनकी जान बचाई गई। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया था। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *