• Sat. May 2nd, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

शामली में दो वॉल्वो बसों पर पथराव, यात्रियों में दहशत

ByParyavaran Vichar

May 2, 2026

देहरादून।    शीशे टूट गए, लेकिन गनीमत रही कि कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ।

घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। देहरादून से दिल्ली जा रही एक वॉल्वो बस पर अचानक पत्थर फेंके गए। शुरुआत में चालक को लगा कि यह गलती से हुआ है, लेकिन लगातार पत्थर आने पर उसने बस रोक दी।

इसी दौरान दिल्ली से देहरादून आ रही दूसरी वॉल्वो बस भी उसी स्थान से गुजर रही थी, जिस पर भी अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। एक पत्थर बस का शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गया और कुछ यात्रियों को हल्की चोट आई, हालांकि कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

परिवहन निगम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए बागपत के रमाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी निजी बस ऑपरेटर द्वारा यात्रियों में डर पैदा करने के उद्देश्य से यह घटना करवाई गई हो सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *