• Sat. May 9th, 2026

Paryavaran Vichar

Hindi News Portal

देहरादून में आईपीएल सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार

ByParyavaran Vichar

May 9, 2026

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र स्थित ऋषि विहार कॉलोनी के एक किराये के फ्लैट पर छापा मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, फ्लैट से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी कराई जा रही थी। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता, अकरंद शर्मा, अभिषेक शर्मा और संदीप कुमार शामिल हैं। इनमें चार आरोपी छत्तीसगढ़ और एक बिहार का निवासी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 22 डेबिट कार्ड, एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर कनेक्शन और ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़ी डिजिटल सामग्री बरामद की।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह “रेडीबुक बैटिंग एप” के जरिए सट्टा संचालित करता था। आरोपियों को एप की यूजर आईडी और पासवर्ड दिल्ली-गुरुग्राम निवासी सुमित यादव उपलब्ध कराता था, जिसे यह एक्सेस दुबई से मिलता था। आरोपी नए यूजर बनाकर उनसे पैसे जमा कराते और फिर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सुमित यादव इस पूरे नेटवर्क का मुख्य मास्टरमाइंड है। वह पहले प्रतिबंधित महादेव बैटिंग एप और उसके संचालक सौरभ चंद्राकर से भी जुड़ा रहा है। महादेव एप पर प्रतिबंध लगने के बाद उसने रेडीबुक बैटिंग एप के जरिए अपना नेटवर्क चलाना शुरू किया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बसंत विहार में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां अब बैंक खातों और करोड़ों रुपये के संभावित लेनदेन की जांच कर रही हैं। साथ ही इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

By Paryavaran Vichar

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से प्रकाशित हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार एक ऐसा माध्यम है, जो हिंदी भाषा में लोगों को ताज़ा और महत्वपूर्ण समाचार प्रदान करता है। हिंदी समाचार पोर्टल पर्यावरण विचार द्वारा लोग उत्तराखण्ड के साथ-साथ फीचर, खेल, मनोरंजन, राजनीतिक, आलेख और राष्ट्रीय समाचारआदि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *